बीजेपी महासचिव तरुण चुग से मिले हनी सिंह, पंजाब के युवाओं से की नशे से दूर रहने की अपील
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मंगलवार को रैपर हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने पंजाब में नशा मुक्ति अभियान को लेकर चर्चा की। हनी सिंह ने नशे के खिलाफ अपील करते हुए कहा, "पंजाब में नशे के चलते परिवार और युवा बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब को इससे बचाया जाना चाहिए।"