कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे पर पलटवार करते हुए एक नया नारा दिया है। उन्होंने कहा है, "बीजेपी इधर-उधर की बातें कर मुद्दों से ध्यान भटकाती है इसलिए लोगों को याद रखना चाहिए कि 'बंटेंगे तो आपके पॉकेट कटेंगे, यह हटेंगे तो दाम घटेंगे' यही हमारा नारा है।"