inshorts

बिना जंग के भारत में शामिल होगा POK: मोरक्को में भारतीय समुदाय से राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोरक्को में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीओके एक दिन भारत का हिस्सा बनेगा और इसके लिए जंग की भी ज़रूरत नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा, "भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर कभी भी शुरू हो सकता है।"