बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी की मां को गाली दिए जाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बिहार अपने आप में शर्मसार हो रहा है, लोकतंत्र की जननी बिहार बदनाम हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राजद और कांग्रेस सत्ता में नहीं हैं मगर उनके गुंडे प्रधानमंत्री की मां को गाली दे रहे हैं।