बिहार विधानसभा चुनाव में उतरे सभी मंत्रियों में से केवल एक अपनी सीट नहीं बचा पाए। चकाई सीट से मंत्री सुमित कुमार सिंह चुनाव हार गए हैं। वहीं, जीतने वालों में उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के अलावा मंत्री मंगल पांडे, रेणु देवी, कृष्णनंदन पासवान, लेशी सिंह, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, मदन सहनी, केदार प्रसाद गुप्ता आदि शामिल हैं।