बिहार में BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, तेजस्वी के सामने सतीश यादव को उतारा

बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है जिसमें कुल 18 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। बीजेपी ने राघोपुर विधानसभा सीट से सतीश कुमार यादव को टिकट दिया है जो तेजस्वी यादव के खिलाफ लड़ेंगे। वहीं, रामगढ़ विधानसभा सीट से अशोक कुमार सिंह और भभुआ से भरत बिंद को टिकट मिला है।