बिहार में BJP सांसद से मांगी गई ₹10 करोड़ की फिरौती, पैसे न देने पर बेटे को मारने की मिली धमकी
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी सांसद संजय जायसवाल को ₹10 करोड़ की फिरौती देने का फोन कॉल आया जिसमें पैसे न देने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई है। सांसद ने पुलिस को सूचना दी और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी की तैयारी में है।