बिहार में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार विभिन्न पार्टियों का क्या रहा हाल?
बिहार में इस विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक 89 सीटें जीतने वाली बीजेपी को 2020 चुनाव में 74 सीटें मिली थीं जबकि आरजेडी को इस बार 25 सीटों के मुकाबले पिछली बार 75 सीटें मिली थीं। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को इस बार 85 सीटें मिली हैं जबकि उसे पिछली बार 43 सीटें मिली थीं।