बहन मालविका के लिए चुनाव प्रचार नहीं करूंगा, मैं राजनीति से हमेशा दूर रहूंगा: सोनू सूद

ऐक्टर सोनू सूद ने बहन मालविका के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा है कि वह हमेशा राजनीति से दूर रहेंगे। उन्होंने आगे कहा, "मैं बहन के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार नहीं करूंगा क्योंकि मैं चाहता हूं कि वह कड़ी मेहनत करें और अपना काम करें।" बकौल सोनू, "मैं वही काम करता रहूंगा जो करता आया हूं।"