पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुंबई क्रूज़ ड्रग्स केस को लेकर आरोप लगाया कि शाहरुख खान व उनके परिवार को ‘बदनाम’ करने के लिए एक साज़िश रची गई है। वहीं, उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शाहरुख को अपना भाई कहती हैं…लेकिन शायद वह बीजेपी को खुश करने के लिए आर्यन खान की गिरफ्तारी पर चुप हैं।"