ब्रांड हैं प्रशांत किशोर, विपक्ष को एकजुट करने में उनका अनुभव काम आएगा: अशोक गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि प्रशांत किशोर देश में एक ब्रांड बन गए है। उन्होंने कहा, "2014 में वह एनडीए के साथ थे, फिर नीतीश कुमार और पंजाब में कांग्रेस के साथ व कई अन्य लोगों के साथ भी रहे हैं, इसलिए उनका अनुभव विपक्ष को एकजुट करने में काम आ सकता है।"