भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह लड़ेंगी चुनाव? गिरिराज सिंह से मुलाकात के क्या मायने हैं?

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की है जिसके बाद उनके चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। अक्षरा ने लिखा था, "आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अक्षरा सिंह इससे पहले प्रशांत किशोर के मंच पर नज़र आई थीं।