भोजपुरी स्टार पवन सिंह के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी में वापसी की रिपोर्ट्स पर भोजपुरी ऐक्टर खेसारी लाल यादव ने प्रतिक्रिया दी है। खेसारी ने कहा, "अब उनका पावर वहां से शुरू होगा...यह उनका व्यक्तिगत फैसला है...राजनीति में कोई दुश्मन नहीं...कोई दोस्त नहीं है।" दरअसल, लोकसभा चुनाव में पवन ने बीजेपी का टिकट ठुकराकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था।