भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने किया बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान, BJP को लेकर कही ये बात

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने 2025 का बिहार का विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वहीं, 'बीजेपी के टिकट से लड़ने के' सवाल पर ऐक्टर ने कहा, "समय बताएगा, अभी क्लीयर नहीं बोल सकता।" गौरतलब है कि पवन सिंह ने 2024 में बिहार की काराकाट संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।