सुनसान जगहों पर क्यों होता है 'भूत' का अहसास, क्या है इसका साइंस?
अक्सर सुनसान, पुरानी या अंधेरी जगहों पर लोगों को किसी अनदेखी मौजूदगी (भूत) का एहसास होता है। साइंस के मुताबिक, इसके पीछे इन्फ्रासाउंड/हाइपरविजिलेंस/पेरिडोलिया/डर/दिमाग की प्रतिक्रिया हो सकती है। कम आवृत्ति वाली आवाज़ें बेचैनी पैदा करती हैं, जबकि अंधेरे में दिमाग परछाइयों को इंसानी आकृति समझ सकता है। भूतों की कहानियां और खराब हवा भी मतिभ्रम की वजह बन सकती हैं।