भारत कैसे बना गणराज्य? सरकार ने महत्वपूर्ण तारीख की सूची जारी कर बताया
सरकार के अनुसार, 26 जनवरी 1930 को भारतीयों ने पूर्ण स्वतंत्रता के संकल्प के रूप में 'पूर्ण स्वराज दिवस' मनाया था। दिसंबर 1946 में संविधान सभा की पहली बैठक के साथ संविधान निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ और 26 नवंबर-1949 को संविधान अपनाया गया जबकि 26 जनवरी 1950 से इसे लागू किया गया।