खबरों के अनुसार, एलन मस्क की अगुआई वाली टेस्ला भारत में पूर्ण स्वामित्व वाले रिटेल शोरूम खोलने के लिए सरकार के साथ बातचीत कर रही है। बकौल बिज़नेस स्टैंडर्ड, इसके लिए टेस्ला को सिंगल ब्रांड रिटेल संबंधी भारत के एफडीआई नियमों का पालन करना होगा। दुनिया की सबसे बड़ी फर्नीचर निर्माता आइकिया भी इसी तरह भारत में आई थी।