मुंबई में रातभर होगी शॉपिंग, बस नहीं मिलेगी शराब

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर शराब परोसने या बेचने वाली दुकानों व प्रतिष्ठानों को छोड़कर सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे काम करने की अनुमति दी। अब महाराष्ट्र में दुकानें, बाजार और मॉल, जिनमें सिनेमा हॉल भी शामिल हैं, 24 घंटे खुले रह सकते हैं।