दलेर मेहंदी को स्टेज पर डांटने वाले बीजेपी के मंत्री को मीका सिंह ने किया फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गायक दलेर मेहंदी को मंच पर नशे में होने का आरोप लगाकर फटकारने वाले उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मीका सिंह ने मंगलवार को फोन पर संपर्क किया। इससे पहले मीका ने अपने भाई का बचाव भी किया था। कॉमेडियन कपिल शर्मा और रैपर बादशाह ने भी कलाकार के सार्वजनिक अपमान पर नाराज़गी जताई है।