मुकेश सहनी को कितना जानते हैं? कॉस्मेटिक दुकान में सेल्समैन रहे, शाहरुख खान के लिए कर चुके काम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के डिप्टी सीएम फेस बने मुकेश सहनी 1999 में मुंबई भाग गए थे। बकौल रिपोर्ट्स, वहां उन्होंने कॉस्मेटिक स्टोर में सेल्समैन का काम किया और फिर फिल्मों/धारावाहिकों के लिए सेट बनाने के कारोबार में घुस गए। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'देवदास' और सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए सेट डिज़ाइन किया।