मेरी जैसी अभागन कोई और न बने...पवन सिंह से विवाद के बीच उनकी पत्नी ने रखा करवाचौथ का व्रत
भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह संग विवाद के बीच उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उनके लिए करवा चौथ का व्रत रखा और इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी...भगवान से बस यही दुआ है...कि मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।" ज्योति ने पवन पर व्यभिचार और उत्पीड़न का आरोप लगाया है।