माहिका शर्मा ने नए साल पर किए हार्दिक पंड्या की मां के 'लॉन्ग डिस्टेंस दर्शन'; शेयर कीं तस्वीरें
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने एक्ट्रेस-मॉडल माहिका शर्मा संग नए साल का जश्न मनाया। पिछले साल माहिका को डेट करने की पुष्टि करने वाले हार्दिक ने नए साल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं, माहिका ने हार्दिक की मां संग वीडियो कॉल के स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, "लॉन्ग डिस्टेंस दर्शन।" तस्वीर में माहिका संग हार्दिक भी हैं।