मोहम्मद सिराज ने ऐक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने ऐक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "पैपराज़ी मेरे इर्द-गिर्द सवाल पूछना बंद करें। यह झूठ और बेबुनियाद है। उम्मीद है कि अब यह मुद्दा नहीं उठेगा।" उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पोस्ट किस बारे में है और कुछ देर बाद इसे डिलीट कर दिया।