मणिपुर विधानसभा चुनाव के अंतिम नतीजे हुए घोषित, बीजेपी ने 60 में से 32 सीटें जीतीं

मणिपुर में विधानसभा की 60 सीटों पर 2 चरणों में हुए चुनाव के अंतिम नतीजे गुरुवार को घोषित हो गए। बीजेपी ने सर्वाधिक 32, नैशनल पीपल्स पार्टी ने 7, जनता दल (यूनाइटेड) ने 6 व कांग्रेस ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, नागा पीपल्स फ्रंट ने 7 सीटें जीतीं जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए।