मराठा आरक्षण को लेकर जरांगे का मुंबई में अनशन शुरू, कहा- मांगे पूरी होने तक नहीं हटेंगे
मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नेता मनोज जरांगे अपने हज़ारों समर्थकों के साथ अनशन करने के लिए शुक्रवार को मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंचे। बुधवार को जरांगे ने अपनी यात्रा की शुरुआत की थी। 43 वर्षीय जरांगे अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत मराठा समुदाय के लिए 10% आरक्षण की मांग कर रहे हैं।