महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए जलगांव में प्रचार करने के दौरान शनिवार को अभिनेता गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें रोड शो बीच में छोड़कर मुंबई लौटना पड़ा। गोविंदा, महायुति की तरफ से प्रचार कर रहे थे और उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों से बीजेपी, शिवसेना व एनसीपी के गठबंधन को समर्थन देने की अपील की थी।