महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के बेटे ने मुझे जान से मारने के लिए सुपारी दी है: संजय राउत
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे ने उन्हें जान से मारने के लिए सुपारी दी है। राउत ने उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिख कर कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद उनकी सुरक्षा हटा ली गई जिसके बाद से उन्हें कई धमकियां मिलीं हैं।