ठाणे पुलिस (महाराष्ट्र) ने शनिवार को एक आदेश जारी कर ठाणे में धारा 144 लागू कर दी। जारी आदेशानुसार, 30-जून तक इलाके में कोई राजनीतिक जुलूस, सभा या नारेबाज़ी करने की अनुमति नहीं होगी। दरअसल, बागी शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे द्वारा अपने साथ 46 विधायकों के समर्थन का दावा करने के बाद महाराष्ट्र में सियासी संकट आ गया है।