मालीवाल पर हमले के पीछे केजरीवाल की अपने वकील को राज्यसभा भेजने की मंशा है: बीजेपी
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि 'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर हमले के पीछे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपने वकील को राज्यसभा भेजने की मंशा है। उन्होंने कहा कि 'आप' किसी को राज्यसभा भेजे यह उसका अंदरूनी मामला है लेकिन एक महिला के सम्मान के लिए केजरीवाल को मामले पर बोलना चाहिए।