मैंने सोनिया गांधी को फोन किया था और उन्होंने मुझसे कहा- 'माफ कर दो': अमरिंदर सिंह
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बताया है कि उन्होंने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी से शनिवार सुबह 10:15 बजे फोन पर बात की थी और कहा कि 'मैं आपको अपना इस्तीफा भेज रहा हूं'। उन्होंने कहा कि 'सोनिया गांधी ने मुझसे फोन पर कहा- अमरिंदर, माफ कर दो'। बकौल अमरिंदर, नवजोत सिंह सिद्धू कुछ भी नहीं संभाल सकते।