शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार को लाउडस्पीकरों के इस्तेमाल पर एक राष्ट्रीय नीति लेकर आनी चाहिए और इसे पहले बिहार, दिल्ली और गुजरात में सख्ती से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री जी आपके लोगों ने लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा किया है इसलिए एक राष्ट्रीय नीति की ज़रूरत है।"