उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने सुल्तानपुर में जनाधिकार यात्रा में पुलिस को लेकर विवादित बयान दिया है जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "मैं यहां ऐसे नहीं पहुंचा हूं, 7 दारोगाओं के हाथ-पैर तुड़वाकर...उन्हें गड्ढे में फेंकवाकर यहां पहुंचा हूं।" मंत्री संजय ने एक महिला की पुलिस को लेकर शिकायत के बाद यह बयान दिया।