यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले बादशाह, कहा- उनकी ताकत सत्ता नहीं, संवेदना है
रैपर बादशाह ने गोरखपुर महोत्सव में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उसकी तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "योगी जी से मिलकर एक अजीब सी शांति महसूस हुई। चेहरे पर एक अलग ही रोशनी और तेज है जो भीतर की स्थिरता से आता है।" बादशाह ने लिखा, "उनकी सबसे बड़ी ताक़त सत्ता नहीं, संवेदना है।"