inshorts

छोटे पर्दे से की थी ऐक्टिंग की शुरुआत, फिर बॉलीवुड में जमाई धाक, जानें यामी गौतम की जर्नी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में जन्मीं यामी गौतम ने अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत 2008 में टीवी शो 'चांद के पार चलो' से की थी। उन्होंने 2010 में कन्नड़ फिल्म 'उल्लासा उत्साहा' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया और 2012 में 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखा। यामी ने 2021 में फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की थी।