रांची (झारखंड) स्थित विशेष सीबीआई अदालत द्वारा चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा, ''हर किसी को कोर्ट के फैसले को...स्वीकार करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "यह अंतिम फैसला नहीं है...6 बार सजा सुनाई गई है। हम सभी केस में हाईकोर्ट गए...लालू जी ज़रूर दोषमुक्त होंगे।"