कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ग्रैमी और ऑस्कर अवॉर्ड्स में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दिए जाने को लेकर मंगलवार को ट्वीट किया, "यह उनका नुकसान है, हमारा नहीं।" सिंघवी ने आगे लिखा है, "हम भारतीय उन चीज़ों के लिए पश्चिम से मान्यता क्यों चाहते हैं...जो किसी मान्यता के मोहताज नहीं हैं?