यूपी की लखनऊ लोकसभा सीट से 3 लोगों ने बतौर सपा उम्मीदवार दाखिल किया नामांकन

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से 3 लोगों ने सपा उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। सपा ने इस सीट से रविदास मेहरोत्रा को उम्मीदवार जबकि आशुतोष वर्मा को सब्स्टिट्यूट कैंडिडेट बनाया है और दोनों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, किरन दूबे ने भी इस सीट से बतौर सपा उम्मीदवार नामांकन किया है।