उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को नई कैबिनेट की पहली बैठक के बाद एलान किया कि सरकार ने अगले 3 महीनों के लिए मुफ्त राशन योजना का विस्तार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "इससे राज्य के 15 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।" योजना में परिवार के प्रत्येक सदस्य को 5 किलोग्राम/महीना राशन देने का प्रावधान है।