चुनाव आयोग (ईसी) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में सभी 403 विधानसभा सीटों का परिणाम आ गया है जिनमें से 255 पर बीजेपी और 12 पर अपना दल (सोनेलाल) ने जीत दर्ज की। बकौल ईसी, सपा ने 111 और राष्ट्रीय लोकदल ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस और बसपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए।