inshorts

पवन सिंह से माइक लेने पर ट्रोल हुए राजा भैया ने दी सफाई

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह से मंच पर माइक लेने को लेकर ट्रोल हुए विधायक राजा भैया ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजा भैया ने कहा कि पवन सिंह उनके छोटे भाई जैसे हैं और परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि एक जरूरी घोषणा करने के लिए माइक लिया था और फिर वापस कर दिया।