कपिल शर्मा और अनुपम खेर के बाद दलेर मेहंदी के समर्थन में आए राजपाल, कहा- वह शराब नहीं पीते
अभिनेता राजपाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर दलेर मेहंदी पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने वाले उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "दलेर पाजी शराब नहीं पीते हैं और मंत्री का व्यवहार 'अशोभनीय' था।" मीका सिंह, अनुपम खेर, बादशाह और कपिल शर्मा सहित कई सेलेब्स भी दलेर के समर्थन में आए हैं।