राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति ने X पर लिखा, "वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र जी के निधन से भारतीय सिनेमा को बड़ी क्षति हुई है...उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।" कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "भारतीय कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।"