PM आवास के पास वाली मस्जिद तोड़ने के लिए 6 दिन के नोटिस पर भड़के ओवैसी, HC जाने की तैयारी
प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद को 6 दिन में खाली करने के नोटिस पर विवाद बढ़ गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा है कि वह इस नोटिस को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देगी।