For the best experience use inshorts app on your smartphone

Religion News

जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड द्वारा मस्जिदों में एकसमान जुमा खुतबा लागू करने की कोशिश पर विवाद छिड़ गया है। सूबे के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और मीरवाइज़ उमर फारूक ने इसे मुस्लिम धार्मिक स्वतंत्रता में दखल बताया है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष दरख्शां अंद्राबी ने कोई आधिकारिक आदेश जारी होने से इनकार किया है।
short / 09:14 am on 14 Oct
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (अयोध्या) ने रविवार को एलान किया कि राम मंदिर में रामलला के सुगम दर्शन के लिए पास की बुकिंग विंडो 15 से बढ़ाकर 90 दिन कर दी गई है। वहीं, दैनिक ऑनलाइन पास 975 से बढ़ाकर 2,000 कर दिए गए हैं। पास 7 चरणों में जारी होंगे और निःशुल्क रहेंगे। बुकिंग online.srjbtkshetra.org पर होगी।
short / 09:51 pm on 18 Oct
प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद को 6 दिन में खाली करने के नोटिस पर विवाद बढ़ गया है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा है कि वह इस नोटिस को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देगी।
short / 08:02 am on 21 Oct
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है, "हुगली नदी में प्रतिमाओं को ले जाने वालों की पहचान सुनिश्चित की जाए। सिर्फ 'सनातन धर्म' का पालन करने वाले लोग ही प्रतिमाओं को छुएंगे।'' उन्होंने कहा कि सुरक्षा चिंताओं और विसर्जन विधि के धार्मिक महत्व दोनों को ध्यान में रखते हुए इस साल व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है।
short / 03:10 pm on 21 Oct
Load More
For the best experience use inshorts app on your smartphone