कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारत के चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल जीतने के बाद X पर लिखा, "कप्तान रोहित शर्मा को सलाम।" भारतीय टीम को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने कहा, "रोहित ने अपनी 76 रनों की पारी से जीत की नींव रखी।" गौरतलब है, शमा ने रोहित को 'मोटा' व अब तक का 'सबसे प्रभावहीन कप्तान' कहा था।