राहुल गांधी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने हिंदू धर्म से किया बहिष्कृत
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का एलान किया है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, "राहुल गांधी ने संसद में मनुस्मृति को लेकर बयान दिया था। इस पर मैंने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।"