रजनीकांत ने विजय के सीएम बनने को लेकर सवाल को मुस्कुराकर टाला; टीम विजय ने दी प्रतिक्रिया
सुपरस्टार रजनीकांत ने विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने को लेकर पूछे गए सवाल को मुस्कुराकर टाल दिया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। सवाल पर रजनीकांत सिर्फ मुस्कुराए और एयरपोर्ट के अंदर चले गए। विजय की टीम ने वीडियो शेयर कर लिखा, "कितनी शर्म की बात है!" रजनीकांत ने चुनाव के बाद विजय को X पर बधाई दी थी।