अभिनेता रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट के महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) में दर्शन किए बगैर लौटने के बाद मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “प्रशासन ने पूरी व्यवस्था की थी...लेकिन...वे खुद दर्शन के लिए नहीं गए।” उन्होंने आगे कहा, “वैसे...कलाकारों को लोगों की भावनाएं आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग...नहीं करना चाहिए।”