रणबीर को मंदिर में घुसने से रोके जाने के बाद एमपी ने पोस्ट की पीएम संग फिल्मी हस्तियों की फोटो

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को कथित तौर पर बजरंग दल द्वारा महाकालेश्वर मंदिर (उज्जैन) में दर्शन करने से रोके जाने के बाद शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉलीवुड हस्तियों की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "अगर आप नफरत के प्रति मूक दर्शक बने रहेंगे तो ऐसी तस्वीर का कोई मतलब नहीं है।"