मुझपर नींबू फेंका, मैंने शर्बत बना दिया: Gen-Z द्वारा बनाए जा रहे मीम्स को लेकर रवि किशन

गोरखपुर (यूपी) से बीजेपी सांसद रवि किशन ने Gen-Z द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए जा रहे उनके मीम्स को लेकर कहा, "लोगों ने मुझपर नींबू फेंका, मैंने उसका शर्बत बना दिया।" उन्होंने कहा, "जिन्हें Gen-Z कहा जा रहा, मैं उन्हें भारत की आत्मा कहता हूं।" उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा, "सोशल मीडिया पर 'ट्रोल' किया जाएगा...आप उसे पॉज़िटिवली लें।"

Load More